सामग्री :
दूध आधा किलो
कस्टर्ड पाउडर (वैनिला फ्लेवर) दो बड़े चम्मच
चीनी स्वादानुसार
केसर के धागे थोड़े से गरम दूध में भिगो कर रखें
इलायची पाउडर
फल अपनी पसंद के अनुसार बारीक कटे हुए
ड्राई फ्रूट्स गार्निश के लिए
विधि :
सबसे पहले दो से तीन बड़े चम्मच ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाकर अलग रख दें।
अब एक मोटे तले वाले पैन में बचा हुआ दूध गरम करें।
अब दूध में उबाल आने पर चीनी डालें और तब तक मिलाएं जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए।
इसमें भिगोया हुआ केसर और इलायची पाउडर डालें।
असके बाद धीरे-धीरे कस्टर्ड पाउडर का घोल दूध में डालें।
इसे लगातार चालते रहें।
कस्टर्ड को धीमी आंच पर दो मिनट के लिए पकाएं।
दूध को बहुत ज्यादा गाढ़ा न करें।
अब गैस को बंद करें और कस्टर्ड को पूरी तरह से ठंडा होने दें।
कस्टर्ड के पूरी तरह ठंडा होने के बाद इसे कम से कम 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
इसके बाद जब भी आपको परोसना हो तो कटे हुए फल ठंडे कस्टर्ड में मिलाएं।
अगर आप फल पहले से मिला देंगे तो वे मुलायम हो सकते हैं या केले काले पड़ सकते हैं।
कस्टर्ड को सर्विंग बाउल में निकालें।
इसके बाद ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।
फ्रूट कस्टर्ड तैयार है।

Flipkart Diwali Sale: 43 इंच का Xiaomi 4K Smart TV ₹14,000 सस्ता, कार्ड ऑफर से कीमत ₹20,749
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मेधावी छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 नवंबर तक भरें डाटा
Apple iPhone Duo की स्क्रीन टूटने की शिकायतें, 3 लाख के फोल्डेबल फोन पर उठे सवाल; मिलेगा फ्री रिप्लेसमेंट?
Microsoft Layoffs: नौकरी जॉइन करने के 3 महीने बाद ही मिला कंपनी छोड़ने का ऑफर, भारतीय डेवलपर की बढ़ी चिंता