राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा:-
“बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर, मैं सभी नागरिकों और पूरी दुनिया में फैले भगवान बुद्ध के अनुयायियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
करुणा के अवतार भगवान बुद्ध ने सत्य, अहिंसा, सद्भाव, मानवता और सभी प्राणियों के प्रति प्रेम का संदेश दिया है। भगवान बुद्ध ने कहा था, ‘अप्प दीपो भव’ यानी स्वयं के लिए प्रकाश बनो। सहिष्णुता, आत्म-जागरूकता और अच्छे आचरण की उनकी शिक्षाएं हमें मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित करती हैं। उनका अष्टांगिक मार्ग एक सार्थक जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त करता है।
आइए हम भगवान बुद्ध के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर सामाजिक सद्भाव को मजबूत करें और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लें।”
source: https://pib.gov.in
बॉम्बे हाईकोर्ट की विजय माल्या को अंतिम चेतावनी: “राहत चाहिए तो भारत लौटना होगा, भगोड़े बनकर नहीं ले सकते कानून का लाभ”
सागर में वैलेंटाइन डे पर शिवसेना का ‘लठ-पूजन’: ‘जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना’ के नारों के साथ दी कड़ी चेतावनी
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, कोर्ट बोला- ’25 मौके दिए, कानून सबके लिए बराबर है’