मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
कुंवारपुर वनपरिक्षेत्र में कथित अवैध रेत उत्खनन, लकड़ी परिवहन एवं वनभूमि से जुड़े कथित लेन-देन के मामलों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर सद्भाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ ने 10 अगस्त को राज्यपाल के नाम कलेक्टर एमसीबी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा था।
संघ ने प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम देते हुए मामले में जांच शुरू करने की मांग की थी। निर्धारित समय-सीमा बीत जाने के बावजूद अब तक जांच प्रक्रिया शुरू नहीं होने से संघ ने नाराजगी जताई है।
सद्भाव पत्रकार संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि मामले में शीघ्र निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच शुरू नहीं की गई, तो संघ क्रमबद्ध आंदोलन और हड़ताल का रास्ता अपनाएगा। संघ का कहना है कि वह इस बार केवल ज्ञापन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मामले को लेकर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
संघ ने कहा कि यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की और आंदोलन की स्थिति निर्मित हुई, तो इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

पराली जलाने पर पंजाब सरकार सख्त, 1,607 अधिकारियों को जारी हुआ नोटिस
उपभोक्ता संतुष्टि बढ़ाने पर ऊर्जा मंत्री का जोर, अधिकारियों को नवाचार अपनाने के दिए निर्देश
छत्तीसगढ़ के कांकेर में विकास को मिली नई रफ्तार, 174 करोड़ से बने 24 बड़े पुल; 19 का निर्माण जारी
मध्यप्रदेश में जनवरी 2027 से प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी, कई IAS अधिकारियों के होंगे तबादले