लखनऊ
योगी सरकार ने विधानसभा में वर्ष 2026-27 के लिए अनुपूरक बजट पेश किया है। इसमें नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया गया है। विभाग के अनुपूरक बजट में करीब 1.475 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि प्रस्तावित की गई है।
यह धनराशि लघु सिंचाई विभाग के भू-जल जन जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार योजना के लिए रखी गई है। इसके तहत लोगों को भू-जल के महत्व, संरक्षण और इसके बेहतर उपयोग के प्रति जागरूक करने से जुड़े कार्य किए जाएंगे।
जागरूकता से भूजल संरक्षण की योजना
योगी सरकार का यह प्रावधान प्रदेश में भू-जल संरक्षण को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। जागरूकता अभियानों के जरिए लोगों को भूजल के संरक्षण और उसके विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति प्रेरित किया जाएगा।

सीएम मोहन यादव स्थापना दिवस पर करेंगे मेधावी छात्रों को सम्मानित, मिलेगा ₹1 लाख का पुरस्कार
त्योहारी सीजन में ट्रेन टिकटों का संकट, दिल्ली और भोपाल रूट पर यात्रियों की बढ़ी परेशानी
ग्वालियर को मिली PMAY-2 की मंजूरी, 1675 परिवारों को मिलेगा नए आवास का लाभ
मक्का और सोया किसानों को राहत, अवकाश के दिनों में भी जारी रहेगी मंडियों में खरीदी