CM Bhagwant Mann: ओलंपिक्स में लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीतने पर टीम को दी बधाई
- स्पेन पर ऐतिहासिक जीत के लिए भारतीय हॉकी टीम की सराहना
CM Bhagwant Mann की ओर से भारतीय हॉकी टीम के पंजाबी खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपए के इनाम की घोषणा
यहां एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने कांस्य पदक के लिए हुए मैच के दौरान शानदार खेल का प्रदर्शन कर स्पेन को 2-1 से हराकर पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित मैच में भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए अपनी टीम को जीत की ओर अग्रसर किया।
हॉकी टीम में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और वाइस-कप्तान सहित 10 खिलाड़ी पंजाब के हैं, जिन्होंने ओलंपिक खेलों में शानदार हॉकी खेली। हरमनप्रीत सिंह ने 10 गोल किए। इन खिलाड़ियों को राज्य सरकार की नीति के अनुसार एक-एक करोड़ रुपए के नकद इनाम से नवाजा जाएगा।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि 52 साल बाद पहली बार भारत ने ओलंपिक्स में हॉकी में लगातार दो बार पदक जीता है। भारत ने टोक्यो और पेरिस में हुई ओलंपिक खेलों में अब लगातार दो पदक जीते हैं। इससे पहले लगातार दो पदक 1968 में मैक्सिको और 1972 में म्यूनिख में जीते गए थे।
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि यह ऐतिहासिक जीत देश में राष्ट्रीय खेल की पुरानी शान को बहाल करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि स्पेन के खिलाफ इस शानदार जीत से पूरी टीम ने देश को गौरवान्वित किया है और यह जीत खेल इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगी। टीम की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि टीम ने एक बार फिर देश के महान हॉकी खिलाड़ियों की शानदार विरासत को बनाए रखा है।

22वीं किस्त के लिए ‘फार्मर रजिस्ट्री’ अनिवार्य, वरना रुक जाएगा पैसा
गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धा का सैलाब: संत समाज ने की CM मान के प्रबंधों की सराहना, साल भर चलेंगे कार्यक्रम
पंजाब के 65 लाख परिवारों को ₹10 लाख का सुरक्षा कवच, कुलदीप धालीवाल ने गिनाईं योजना की सफलताएं
पंजाब शिक्षा क्रांति: भगवंत मान सरकार ने राष्ट्रीय बेंचमार्क बनाया, 17.5 लाख से ज़्यादा माता-पिता राज्यव्यापी वर्कशॉप में शामिल हुए, जिसमें तनाव-मुक्त परीक्षा की तैयारी और ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने पर फोकस किया गया।