Punjab CM Maan ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है।
पंजाब के CM Maan ने बड़ा ऐलान किया है। CM मान ने कहा कि नशे के खिलाफ युद्ध में ब्रांड एंबेसडर हॉकी टीम खिलाड़ी होंगे। भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि को बताने के लिए शब्द भी कम हैं। उन्होंने टीम को आश्वस्त किया कि इस अच्छे काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
CM Bhagwant Maan ने कहा कि इन खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ प्रदेश की मुहिम का ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा, ताकि हमारे युवाओं को प्रेरणा मिल सके। हाल ही में समाप्त हुए पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के पंजाबी खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपए का इनाम दिया गया।
पूरे देश के लिए गर्व और खुशी का विषय है: सीएम मान
अपने भाषण में सीएम मान ने कहा कि राज्य और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करना ऐतिहासिक अवसर है। उनका कहना था कि इन हॉकी खिलाड़ियों की यह शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व और खुशी का विषय है।
CM Bhagwant Maan ने कहा कि उन्होंने टीम का हर मैच देखा है और इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने हमें गर्व महसूस कराया है।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 100 वर्ष या अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक होंगे ‘शतायु सम्मान’ से सम्मानित
रांची ने लगाई 74 पायदान की छलांग, Oxford की ग्लोबल सिटी रैंकिंग में 792वें नंबर पर
बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन 1 अक्टूबर से
‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला