Punjab news: पंजाब में शिक्षा को बढ़ावा देने वाली मान सरकार, इस बार 2.31 लाख छात्रों को छात्रवृत्ति मिलेगी
Punjab news: पंजाब के विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिली है। आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान राज्य की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लगातार पंजाब के हर बच्चे को शिक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। पंजाब सरकार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में, राज्य के हर वर्ग के लोगों की तरक्की के लिए निरंतर प्रयासरत है। पंजाब की मान सरकार अनुसूचित जाति (Scheduled Caste) के विद्यार्थियों की शिक्षा पर विशेष जोर दे रही है। भगवंत मान सरकार अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कार्यक्रम को सफलतापूर्वक लागू कर रही है।
इसी तरह, पंजाब सरकार ने साल 2024-25 के दौरान छात्रवृत्ति के लिए 245 करोड़ रुपए की राशि आरक्षित की है। सरकार ने अपने वार्षिक बजट में 92 करोड़ रुपये इसमें से घोषित किए थे। इसके अलावा, 366 करोड़ रुपए का बकाया भी भुगतान किया गया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष लगभग 2 लाख 31 हजार विद्यार्थी छात्रवृत्ति योजना में पढ़ रहे हैं।
आपको बता दें कि सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने विद्यार्थियों के अभिभावकों से कहा कि वे स्कॉलरशिप योजनाओं से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए भविष्य में आय प्रमाण पत्र दें।
For more news: Punjab



