Punjab news: पंजाब सरकार ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता को खत्म करने के बाद कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। पंजाब की बसों में अब दृष्टिबाधित लोग भी मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।
Punjab news: पंजाब में दृष्टिबाधित लोगों के परिचारकों को मुफ्त बस यात्रा का लाभ मिलेगा। गुरुवार को अधिकारियों ने यह सूचना दी है। पंजाब सरकार के इस फैसले से दृष्टिबाधित समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है, जैसा कि एक आधिकारिक बयान में कहा गया है। बयान में कहा गया है कि यह निर्णय सरकार की दिव्यांगजनों की मदद के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर की बैठक के बाद यह घोषणा की गई। सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास के विशेष मुख्य सचिव राजी पी. श्रीवासतवा, महिला एवं बाल विकास विभाग की डायरेक्टर डॉ. शेना अग्रवाल, प्रमुख सचिव वित्त एजॉय कुमार सिन्हा, डिप्टी डायरेक्टर अमरजीत सिंह भुल्लर और विशेष सचिव विम्मी भुल्लर भी इस बैठक में उपस्थित थे।
सरकार ने विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया
पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने इससे पहले भी छात्रों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया था। राज्य सरकार ने घोषणा की कि मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ और प्रवेश परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग करवाएगी। सरकार ने लोकसभा चुनावों की आचार संहिता खत्म होने के तुरंत बाद यह निर्णय लिया। फैसले के मुताबिक जेईई/एनईईटी और सीएलएटी जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त आवासीय कोचिंग दी जा रही है. जिसमें 23 जिलों के 800 बच्चे शामिल हो सकते हैं.
इसके अलावा, पंजाब सरकार ने अनियमित शिक्षकों के लिए भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया। सरकार ने राज्य के 14,239 शिक्षकों को पक्का का ऐलान किया गया है। इसके अलावा, स्वास्थ्य विभाग में नई भर्ती की घोषणा की गई है। इससे राज्य में 1,880 डॉक्टरों और नर्सों की भर्ती की जाएगी।ये बड़ा निर्णय पिछले शनिवार को कैबिनेट की बैठक में लिया गया था।

डॉ. मोहन यादव बोले – समाज के हर वर्ग तक संवाद एवं संपर्क बढ़ाना आवश्यक
शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन,कंप्यूटर शिक्षकों की फाइलों की जांच तेज
मुख्यमंत्री साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास
बालवाटिका को सक्षम, संवेदनशील और सृजनशील नागरिक गढ़ने की पहली प्रयोगशाला बना रही योगी सरकार