जीरकपुर/मोहाली.
सनौर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा के बेटे हरजशन ढिल्लों की तरनजीत सिंह विर्क की बेटी शुभनूर विर्क के साथ कुरमाई (सगाई) हुई। रिंग सेरेमनी में पंजाब के कई बड़े नेता शामिल हुए।
जीरकपुर में हुए इस कार्यक्रम में हरजशन और शुभनूर ने परिवार के सदस्यों और मेहमानों की मौजूदगी में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई।मेहमानों ने नव-मंगेतर जोड़े को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सुखद भविष्य की कामना की। समारोह में पटियाला के पूर्व मेयर एवं कांग्रेस नेता संजीव बिट्टू ने भी शिरकत की।
उन्होंने बाद में अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए जोड़े को बधाई दी। आप की ओर से पूर्व मंत्री एवं समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा भी समारोह में पहुंचे। इसके अलावा पार्टी के विभिन्न जिला पदाधिकारी और संगठन से जुड़े नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
जबलपुर पुलिस ने 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रुपये कीमत का 871 किलो 95 ग्राम गांजा, 412 नग पेंट के डिब्बे एवं तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर किया जब्त
विभागीय प्रदर्शनी में ड्रोन दीदी, कौशल विकास के नवाचारों का किया अवलोकन
देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी आयु से नहीं बल्कि जीवन के प्रारंभ से ही जुड़ी होती है : विधानसभा अध्यक्ष तोमर