चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू की गई ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम अपने 27वें दिन भी पूरी आक्रामकता के साथ जारी रही। सोमवार को पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के साथियों और उनके मददगारों के 516 चिन्हित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में शुरू हुई इस निर्णायक जंग के तहत एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और जिला पुलिस के तालमेल से 181 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
अब तक 9,442 गिरफ्तारियां इस मुहिम की शुरुआत (20 जनवरी, 2026) से लेकर अब तक पुलिस ने कुल 9,442 लोगों को गिरफ्तार किया है। ताज़ा कार्रवाई में पुलिस ने 9 भगोड़े अपराधियों (PO) को दबोचने के साथ-साथ 2 हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों को पनाह देने वालों के खिलाफ भी ‘रोकथाम कार्यवाही’ (Preventive Action) की जा रही है।
नशे के खिलाफ भी बड़ी सफलता दूसरी ओर, ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के 352वें दिन पुलिस ने 77 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। बठिंडा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 1.5 किलो हेरोइन बरामद की है। इस अभियान के तहत अब तक कुल गिरफ्तारियों का आंकड़ा 49,841 तक पहुँच गया है।

PSEB की रडार पर 4 और स्कूल; पंजाब सरकार का संकल्प “शिक्षा की पवित्रता से नहीं होगा समझौता”
“दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा” जसवीर सिंह गढ़ी ने फिल्लौर कांड पर एसएसपी जालंधर से मांगी 19 फरवरी तक रिपोर्ट
‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ का धमकी भरा ईमेल: मोहाली के स्कूलों और फोर्टिस अस्पताल में बम निरोधक दस्ता तैनात
मोगा से ‘नशे के ताबूत में आखिरी कील’: केजरीवाल और मान ने विलेज डिफेंस कमेटियों को सौंपी सुरक्षा की कमान