राज्यपंजाब

सीएम भगवंत मान की मेहनत से पंजाब को बिजली क्षेत्र में मिली A ग्रेड रेटिंग 

सीएम भगवंत मान: मान सरकार की कोशिशों से पंजाब पावरकॉम बड़ी सफलता प्राप्त हुई

प्रदेश की भलाई के लिए पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार निरंतर प्रयासरत है। सीएम भगवंत सिंह मान भी प्रदेश के लोगों को बिजली की ठीक से उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कई योजनाओं पर काम कर रहे हैं। यही कारण है कि मान सरकार बिजली क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। दरअसल, पंजाब की बिजली क्षेत्र की राष्ट्रीय रैंकिंग में अब काफी सुधार हुआ है। आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2022–2023 की नेशनल रैंकिंग में पावरकॉम ने सर्वश्रेष्ठ 7वां स्थान हासिल किया था।

इस बार पंजाब ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों वाले राज्यों में देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने 13वीं एकीकृत रेटिंग रिपोर्ट जारी की है, जिसमें पंजाब को बिजली क्षेत्र में A ग्रेड मिला है, जो पहले B ग्रेड था। इससे पता चलता है कि पंजाब पावरकॉम ने अपनी स्थिति को सुधारने में सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया है। पंजाब ने समूचे तौर पर 77 अंक हासिल किए हैं, जबकि इससे पहले वह 61 अंक था। गुजरात और हरियाणा का A+ ग्रेड है।

आपको बता दें कि पिछले साल पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पावरकॉम को बिजली सुधार का लक्ष्य दिया था। पावरकॉम के पूर्व सीएमडी बलदेव सिंह सरां, जो अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं, ने सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में बिजली सुधार में महत्वपूर्ण प्रयास किए थे। विभिन्न नियुक्तियों की कारगुजारी को देखते हुए, पॉवरकाम द्वारा 2023-24 में बिजली सप्लाई करने में अच्छा प्रदर्शन किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप पॉवरकाम को A ग्रेड मिला है। 2023-24 के दौरान पावरकॉम ने 800 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है और तकनीकी और वित्तीय घाटा कम हुआ है। पिछले साल मान सरकार ने पावरकॉम को सब्सिडी की राशि भी समय पर दी है। उपभोक्ताओं से बिजली बिल प्राप्त करने में भी सुधार हुआ है।

For more news: Punjab

Related Articles

Back to top button