प्रताप सिंह बाजवा की बढ़ी मुश्किलें: कैबिनेट मंत्री पर टिप्पणी मामले में पंजाब SC आयोग ने किया तलब
पंजाब राज्य अनुसूचित जाति (SC) आयोग ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के विरुद्ध कथित विवादास्पद टिप्पणी पर कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने इस मामले में 'स्वतः संज्ञान' (Suo-Moto) लेते हुए बाजवा को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है।

चंडीगढ़ : पंजाब राज्य अनुसूचित जाति (SC) आयोग ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के विरुद्ध कथित विवादास्पद टिप्पणी पर कड़ा संज्ञान लिया है। आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने इस मामले में ‘स्वतः संज्ञान’ (Suo-Moto) लेते हुए बाजवा को व्यक्तिगत रूप से तलब किया है।
पूरा मामला क्या है?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दावली का उपयोग करते नजर आ रहे हैं। आयोग का मानना है कि इस तरह की शब्दावली अनुसूचित जाति से संबंधित संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की गरिमा को ठेस पहुँचाती है।
11 फरवरी की समयसीमा: रिपोर्ट और स्पष्टीकरण
आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निम्नलिखित आदेश जारी किए हैं:
-
प्रताप सिंह बाजवा को समन: बाजवा को कल, 11 फरवरी 2026 को दोपहर 3:00 बजे आयोग के समक्ष उपस्थित होकर वीडियो के संबंध में अपना स्पष्टीकरण देना होगा।
-
पुलिस से मांगी रिपोर्ट: एसएसपी (अमृतसर) को निर्देश दिया गया है कि वे डीएसपी या एसपी स्तर के अधिकारी के माध्यम से कल दोपहर 3:00 बजे तक विस्तृत जांच रिपोर्ट आयोग को सौंपें।



