पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने आठ वर्षीय रणवीर सिंह सचदेवा को आर्टिफिशियल इंटेलीजैंस आधारित प्रौद्योगिकियों में योगदान देने के लिए बधाई दी और उसके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परमात्मा उसके भविष्य के सपने पूरे करे और वह अपनी जिंदगी में कामयाबी के शिखर पर पहुंचे, उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है और यदि वह मानक शिक्षा प्राप्त करते है तो हमारा देश खुशहाल होगा, उन्होंने आगे कहा कि पूरे सिख भाईचारे को उस पर गर्व है.
दर्शन को एआई से जोड़कर भारत को फायदा
इंडिया ए.आई. इम्पैक्ट सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए विद्यार्थी रणवीर सिंह सचदेवा ने कहा कि वह प्राचीन भारतीय फिलासफीज को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रौद्योगिकियों के द्वारा आज के दौर से जोड़ने का यत्न कर रहा है, आने वाले समय में दुनिया इसको अपनाएगी. वह ए.आई.से संचालित प्रौद्योगिकियों में योगदान देना चाहता है क्योंकि भविष्य में एआई, भारत के जी.डी.पी. के विकास में बहुत अहम योगदान देगी.

बकाया भुगतान नहीं करने पर सरकारी दफ्तर में कुर्की, मचा हड़कंप
रायपुर: यूरिया का प्रभावी विकल्प बन रही हरी खाद, जशपुर में 600 हेक्टेयर पर किया गया प्रदर्शन
TCS नासिक कांड: निदा खान की प्रेग्नेंसी का खुलासा, गिरफ्तारी से बचने के लिए रचा नया जाल
भारत ने अरब सागर में 400 किलोमीटर का नो फ्लाई जोन घोषित किया, ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में खलबली