पंजाब ट्रैफिक अलर्ट: आज 31 जगहों पर रहेगा रूट डायवर्जन, सफर से पहले देखें नए रास्ते

जालंधर.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जालंधर दौरे को लेकर पुलिस कमिश्नरेट और ट्रैफिक पुलिस ने पूरे शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। सुरक्षा कारणों से शहर के भीतर और बाहरी जिलों से आने-जाने वाले वाहनों के लिए व्यापक रूट डायवर्जन किए गए हैं।

कई प्रमुख सड़कों पर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा, जबकि वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपने रूट की जानकारी जरूर लें और पुलिस का सहयोग करें।

शहर के अंदर इन प्रमुख मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
मैकडोनाल्ड कट से आने वाले वाहन जीएनए चौक, दीप नगर, दशहरा ग्राउंड होते हुए डिफेंस कॉलोनी की ओर जाएंगे। जीएनए चौक से बस स्टैंड जाने वाले वाहन दीप नगर, दशहरा ग्राउंड और डिफेंस कॉलोनी होकर जाएंगे।

बसों के रूट भी बदले

यात्रा से पहले रखें इन बातों का ध्यान
ट्रैफिक एडीसीपी गुरबाज सिंह ने अपील की है कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान वीवीआइपी रूट की ओर जाने से अनावश्यक रूप से बचें। समय से पहले घर से निकलें, वैकल्पिक मार्ग अपनाएं और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।  किसी भी असुविधा से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और ट्रैफिक अपडेट पर नजर बनाए रखने की भी सलाह दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यह ट्रैफिक प्लान प्रभावी रहेगा और आवश्यकता के अनुसार इसमें बदलाव भी किया जा सकता है।

Exit mobile version