Punjab Weather: मौसम विभाग ने पंजाब के लिए अगले तीन दिनों में तेज हवाओं और हल्की बारिश की चेतावनी दी है। विभाग ने बताया कि 28 मार्च, 29 मार्च और 30 मार्च को पंजाब के कई जिलों में मौसम में कुछ बदलाव होगा।
पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ा है, और पटियाला में तापमान 32 डिग्री से अधिक हो गया है। तापमान में इस वृद्धि से सभी जिलों में गर्मी बढ़नी शुरू हो गई है और लोगों को आने वाले तीन दिनों में मौसम में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विभाग ने 28 व 29 मार्च को पंजाब के 10 जिलों (पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर व मोहाली) को चेतावनी दी है। यहां हवाएं ३० से ४० किमी/घंटा की रफ्तार से चलने के आसार हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है। 30 मार्च को 19 जिलों में भी ये बदलाव होंगे। मंगलवार को पटियाला में सबसे अधिक तापमान 32.2 डिग्री था, मोहाली में 32.1 डिग्री था, लुधियाना में 31.4 डिग्री था, पठानकोट में 31.2 डिग्री था, बरनाला में 31.1 डिग्री था, और फिरोजपुर में 30.9 डिग्री था। न्यूनतम तापमान भी बढ़ा है।
Facebook Link : https://www.facebook.com/citizensdaily.news/

परविंदर झोटा केस में पोस्टमार्टम को लेकर सहमति, परिवार माना तो निहंग सिंहों ने जताया विरोध
पंजाब में बुजुर्गों की पेंशन पर बड़ा खर्च, 24 लाख लाभार्थियों को मिले ₹2,507 करोड़
पंजाब के मोगा में भगत सिंह की प्रतिमा से छेड़छाड़, लोगों में भारी आक्रोश
रोडवेज हड़ताल पर पंजाब सरकार की पहल, कर्मचारी नेताओं को चंडीगढ़ बुलाया