जालंधर.
देश-विदेश में पंजाबी खूब नाम कमा रहे हैं। इसी बीच खबर सामने आई है कि मूल रूप से जालंधर के 2 सिखों ने UK की राजनीति में अपनी छाप छोड़ी है। जानकारी के अनुसार कुलविंदर सिंह जोहल (56) इंग्लैंड के लीसेस्टर के पहले पगड़ीधारी सिख मेयर बने हैं।
वह फिल्लौर के गांव से संबंधित है। इसके साथ ही प्रीत कौर गिल जो कि जालंधर के जमशेर गांव संबंधित है को जूनियर स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया गया है। UK में सिख समदाय से संबंधित व्यक्तियों को मिली इस जिम्मेदारी के बाद वहां बसे पंजाब लोगों में खुशी का माहौल है। बता दें कि कुलविंदर सिंह जोहल महज 6 वर्ष की उम्र में परिवार के साथ यू.के. आ गए थे। यहां करीब 25 साल तक उन्होंने एक फैक्ट्री में काम किया।
मेयर चुने जाने पर उन्होंने साथी पार्षदों का आभाज जताया। वहीं प्रीत कौर गिल काफी समय से राजनीति में सक्रिय थी और 2017 में वह UK के इतिहास में पहली महिला ब्रिटिश सिख सांसद बनी थीं। वहीं अब उन्हें जूनियर स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया गया है।

समान नागरिक संहिता से सामाजिक समरसता, महिला सशक्तिकरण और समान नागरिक अधिकारों को मिलेगी मजबूती
बिजली बिल से मिलेगी राहत! बांका के गांवों में पीएम सूर्य घर योजना का लाभ पहुंचाने की तैयारी
द्वारकाधीश मंदिर में दीपावली-अन्नकूट की तैयारियां पूरी, जानें पूजा और उत्सव की तारीखें
बिहार में सब्जी की खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को बीज पर मिलेगी 75% तक छूट