Putin: व्लादिमीर पुतिन ने रूस में हुए राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है, जिससे उनका पांचवी बार राष्ट्रपति बनने का निर्णय हुआ है। सोमवार को परिणामों की घोषणा के बाद पुतिन ने अपने पहले संबोधन में पश्चिमी देशों को तीसरे विश्वयुद्ध की धमकी दी। उनका कहना था कि अगर रूस और अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो गठबंधन में युद्ध हुआ तो दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से महज एक कदम दूर होगी और शायद कोई ऐसा देखना नहीं चाहेगा।
पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में अभी भी नाटो सैनिक हैं
रूस-पश्चिमी संबंध 1962 के क्यूबा मिसाइल संकट से बदतर हो गए हैं। बीते महीने ही फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने यूक्रेन में अपने सैनिकों को भेजने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया। पुतिन ने कहा कि आज के आधुनिक दौर में कुछ भी संभव है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो तीसरा विश्वयुद्ध बहुत दूर है।पुतिन ने कहा कि नाटो सैनिक अभी भी यूक्रेन में हैं। रूस को पता चला कि युद्ध के मैदान में फ्रेंच और इंग्लिश बोलने वाले युवा भी हैं।ये अच्छा नहीं है, खासकर उनके लिए क्योंकि यहां बहुत से लोग मर रहे हैं।’
रूस, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत करने को तैयार
फरवरी 2022 में पुतिन ने यूक्रेन पर आक्रमण किया था। यूक्रेन युद्ध पर पुतिन ने कहा कि फ्रांस बातचीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है क्योंकि अभी भी कुछ खत्म नहीं हुआ है। “मैंने पहले भी कहा है, और मैं अब भी कहता हूं कि हम बातचीत के लिए तैयार है और ये बातचीत सिर्फ इसलिए नहीं होगी क्योंकि दुश्मनों के पास गोला-बारूद खत्म हो चुका है”, पुतिन ने कहा। शांति चाहते हैं तो पड़ोसी देशों की तरह अच्छे संबंध बनाकर चलना होगा।’
अमेरिकी लोकतंत्र की बेवकूफी
अमेरिका और पश्चिमी देशों ने रूस के चुनाव की आलोचना करने पर पुतिन ने खुद अमेरिकी लोकतंत्र का मजाक उड़ाया और कहा, “पूरी दुनिया उन (अमेरिका) पर हंस रही है, वहां क्या हो रहा है।”पुतिन ने ट्रंप के खिलाफ राज्य की पूरी शक्ति का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। पुतिन ने अपने विरोधी एलेक्सी नवलनी की मौत पर पहली बार उनका नाम लिया और कहा कि अब वह मर चुके हैं और उनकी मौत पर दुख जताया। Navalny हाल ही में रूस की जेल में संदिग्ध हालात में मर गया था। Navalny को पुतिन का प्रतिद्वंद्वी माना जाता था। पुतिन ही नवलनी की मौत का आरोप लगाया गया था।

LPG Cylinder Price: नवंबर के पहले दिन बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, जानें दिल्ली में नई कीमत
अब ऑनलाइन बिक रही हैं बाइक और स्कूटर, Amazon Great Indian Festival में टू-व्हीलर की बंपर डिमांड
Tata Sierra और Curvv के बाद आएगी तीसरी SUV, फैमिली कार के तौर पर तैयार हो रही Kuno
Stock Market Holidays: नवंबर में निवेशकों को झटका! 11 दिन नहीं होगा कारोबार, जानें कब खुलेगा बाजार