झटपट बनाएं स्वादिष्ट ब्रेड उत्तपम, सुबह के नाश्ते के लिए परफेक्ट

सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी खाना माना जाता है. लेकिन सुबह की भागदौड़ में कई बार नाश्ता बनाने का समय नहीं मिल पाता. ऐसे में ज्यादातर लोग ऐसी रेसिपी ढूंढते हैं जो कम समय में झटपट तैयार हो जाए और स्वाद में भी बेहतरीन हो. इसके लिए अक्सर लोग चीला या पोहा बना लेते हैं.

लेकिन आप हर दिन एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार ब्रेड उत्तपम ट्राई करें. यह साउथ इंडियन स्टाइल ब्रेकफास्ट कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. आइए जानते हैं कि ब्रेड उत्तपम को कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
4 ब्रेड स्लाइस
1/2 कप सूजी
2 बड़े चम्मच मैदा
1/2 कप दही
1 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
1 छोटी प्याज (बारीक कटी हुई)
1/2 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
नमक स्वादानुसार
तेल
जरूरत अनुसार पानी

ब्रेड उत्तपम बनाते कैसे हैं?

इन बातों का रखें ध्यान

    घोल न ज्यादा पतला रखें और न ज्यादा गाढ़ा.
    नमक हमेशा सबसे आखिर में डालें.
    मीडियम गैस पर ही उत्तपम पकाएं, इससे यह अंदर तक अच्छी तरह पकता है.
    चाहें तो इसमें गाजर, स्वीट कॉर्न या पनीर भी मिलाकर इसे और पौष्टिक बना सकते हैं.

 

↑
Exit mobile version