मोगा.
जिले के गांव तोता सिंह वाला की ग्राम पंचायत और गांववासियों ने चिट्टा पीने और बेचने वाले लोगों के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है। पंचायत ने कहा कि नशे के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। इसे रोकना जरूरी है।
पंचायत और ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल में चोरों ने कई बार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पंचायत की ओर से गांव में एंटी-ड्रग कमेटी का भी गठन किया गया है, ताकि गांव का माहौल सुरक्षित बना रहे और सरकारी संस्थानों की संपत्ति की रक्षा की जा सके। मोगा जिले का ही रन सिंह कला गांव पूरी तरह से नशामुक्त हो गया है।
इस गांव में ग्राम पंचायत ने ही पहल करके लोगों को नशे से दूर किया। नशा करने वाले युवाओं को निश्शुल्क इलाज उपलब्ध करवाया और पूर्ण स्वस्थ होने तक 1,100 रुपये की राशि उन्हें पोषित भोजन करने के लिए दी जाती है।

राज्योत्सव में महक रहा राजस्थान का स्वाद, नीरज शर्मा बोले—छत्तीसगढ़ में कभी पराया महसूस नहीं हुआ
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर राजपूत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
दिल्ली-NCR में प्रदूषण रोकने के लिए 5 बड़े नियम लागू, आधे कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम
केंद्र, छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों को जानने उमड़ रही लोगों की भीड़