जगदलपुर.
बस्तर के रेल यात्रियों का लंबा इंतजार अब खत्म होने लगा है, लेकिन ट्रेन पकड़ने के लिए अब पुरानी समय सारणी पर भरोसा करना भारी पड़ सकता है. केके रेललाइन पर भूस्खलन के कारण बाधित यात्री परिवहन धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है.
25 सितंबर को मल्लीगुड़ा और जरति के बीच हुए भूस्खलन ने रेल संपर्क रोक दिया था. इसके बाद ट्रेनों को दोबारा चलाने की तैयारी हुई, लेकिन चक्रवाती तूफान के कारण बहाली की तारीख आगे बढ़ानी पड़ी. अब समलेश्वरी और हीराखंड एक्सप्रेस का परिचालन 1 नवंबर से शुरू हो रहा है. वहीं राउरकेला इंटरसिटी और नाइट एक्सप्रेस 4 नवंबर से फिर पटरी पर लौटेंगी. राहत के साथ रेलवे ने तीन एक्सप्रेस ट्रेनों की समय सारणी में भी बदलाव किया है.
जगदलपुर से राउरकेला इंटरसिटी अब दोपहर 2:10 के बजाय 2 बजे रवाना होगी. नाइट एक्सप्रेस शाम 7:50 के बजाय 6:45 बजे ही जगदलपुर से छूटेगी. वहीं समलेश्वरी एक्सप्रेस का प्रस्थान समय सुबह 5:32 से बदलकर 5:20 बजे कर दिया गया है. ऐसे में यात्रियों को सफर से पहले नई समय सारणी की जानकारी लेना जरूरी होगा.

सब्जियों और अनाज में मिल रहे खतरनाक रंग! हरी मिर्च, मटर और रागी खरीदते समय रहें सावधान
हाईकोर्ट के आदेश पर कल मोगा में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार
छत्तीसगढ़ में नर्सिंग एडमिशन की तारीख बढ़ी? 8 नवंबर तक मिलेगा मौका
त्योहारी सीजन में राजस्थान पुलिस अलर्ट, बाजारों से लेकर पर्यटन स्थलों तक बढ़ेगी निगरानी