रायपुर
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पुणे और हावड़ा के बीच एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन (Special Train) चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन के संचालन से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी और यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी।
24 जुलाई को पुणे से होगी रवाना
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 01489 पुणे-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 24 जुलाई को रात 8:50 बजे पुणे स्टेशन से रवाना होगी। निर्धारित मार्ग से चलने वाली यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 1 बजे हावड़ा स्टेशन पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव (Train Time Table)
यह स्पेशल ट्रेन नागपुर में दोपहर 1 बजे, गोंदिया में 3:10 बजे, दुर्ग में 5:10 बजे और बिलासपुर में 8:10 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन रायगढ़, झारसुगुड़ा सहित अन्य स्टेशनों से होकर हावड़ा पहुंचेगी।
20 कोच के साथ चलेगी ट्रेन
यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें सामान्य श्रेणी के 7, स्लीपर के 7, एसी थ्री के 3, सेकंड एसी का 1 और 2 एसएलआरडी कोच शामिल रहेंगे।

मुरैना को मिलेगी बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत बांटे जाएंगे स्वामित्व दस्तावेज
पराली जलाने पर पंजाब सरकार सख्त, 2,787 जगह आगजनी, 710 FIR और 46 लाख का जुर्माना
धनतेरस पर आयुर्वेद की ताकत की चर्चा, फेको तकनीक से मोतियाबिंद और क्षार सूत्र से फिस्टुला का इलाज
CG के दिव्यांग छात्रों के लिए बड़ी खबर, अब बढ़ गई छात्रवृत्ति आवेदन की आखिरी तारीख