लुधियाना.
आज सुबह से पंजाब के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं। इस कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं बता दें कि आज सुबह-सुबह अमृतसर में अचानक मौसम बदल गया। इस दौरान अमृतसर में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई जिस कारण मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
बता दें कि आज पंजाब के कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 14 मार्च तक के मौसम को लेकर जानकारी सांझा की है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भारी बारिश के आसार हैं। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का एहसास होगा। वहीं आज से कई इलाकों में हल्के बादल छाए रहेंगे और कभी भी बारिश हो सकती है।
बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 14 के बाद एक्टिव हो सकता है। इसके चलते होशियारपुर, रूपनगर और पठानकोट में गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं 15 मार्च को मौसम और बदलेगा जिस कारण जालंधर, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, गुरदासपुर और पठानकोट में मध्यम बारिश की संभावना है।

वैवाहिक सीजन में गन्ना किसानों को मिली बड़ी राहत
29 अप्रैल को रायपुर में प्राचीन “सोमनाथ ज्योतिर्लिंग छत्तीसगढ़ वासियों के जनदर्शन हेतु कार्यक्रम
सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रभावी पहल
PET परीक्षा में बड़ी सफलता: बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती में 11,847 उम्मीदवार पास