चित्तौड़गढ़-प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक संघ में आज जिला कलक्टर आलोक रंजन ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट की साफ-सफाई, प्रोडक्ट की क्वालिटी देखी।
भविष्य के लिए प्लांट के ग्रोथ को लेकर क्या प्लानिंग है, उस बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिला कलक्टर ने डेयरी प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार सेन को कुछ आने वाले प्रॉडक्ट्स को लेकर अपने सुझाव भी दिए। साथ ही दूध की क्वालिटी को टाइम-टू-टाइम चेक करने के निर्देश भी दिए।
डेयरी की सफाई को रखें हमेशा मेंटेन
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि डेयरी प्लांट की व्यवस्थाओं को देखा गया। वहां पर साफ सफाई और प्रोडक्ट की क्वालिटी भी देखी गई। साथ ही भविष्य में प्लांट के ग्रोथ को लेकर क्या किया जा सकता है, उस बारे में भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि डेयरी में कार्मिकों की कमी एवं अन्य समस्याओं के समाधान के बारे में आवश्यक निर्देश भी दिए गए। डेयरी में राजीविका की महिलाओं की भूमिका के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने डेयरी प्रबंधन को दूध और घी की टाइम-टू-टाइम चेकिंग करने का भी निर्देश दिया है।
इस दौरान प्रभारी संयंत्र भव्या वरडिया, प्रभारी विपणन यू.सी. व्यास, दिनेश काकड़ा, नरपत सिंह चुंडावत आदि उपस्थित रहें।
source: https://dipr.rajasthan.gov.in

जालंधर में काल बनी रफ्तार: ट्रक ने Zepto डिलीवरी बॉय को कुचला, 18 साल के उज्ज्वल की दर्दनाक मौत
गुरदासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: कलानौर में नशा करते युवक गिरफ्तार; नशे के खिलाफ ‘युद्ध’ हुआ तेज
जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत