लुधियाना
देश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने और जूनियर रिसर्च फैलोशिप (जे.आर.एफ.) हासिल करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एन.टी.ए.) ने यू.जी.सी. नेट जून सत्र के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू हो गई है।
उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार अब एन.टी.ए. की आधिकारिक वैबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। शैड्यूल के अनुसार रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई है। इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार के लिए 22 मई से 24 मई तक करेक्शन विंडो का मौका दिया जाएगा। विभाग द्वारा एग्जाम सिटी स्लिप 10 जून को और एडमिट कार्ड 15 जून को जारी किए जाएंगे जबकि मुख्य परीक्षाओं का आयोजन 22 जून से 30 जून के बीच किया जाएगा।

अनुराग शर्मा, आरू साहू और बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल के गीतों पर झूमे दर्शक
40 दिनों के निरंतर अभ्यास, अनुशासन और सामूहिक प्रयासों से राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया मध्यप्रदेश पुलिस का गौरव
योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति और पारदर्शी व्यवस्था का दिखा असर, 68.79 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी पीईटी-2026 परीक्षा
दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ