चंडीगढ़.
हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की समयसीमा बढ़ा दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने 29 अक्टूबर को जारी आदेश में संशोधित कार्यक्रम के तहत दावे और आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तारीख 20 नवंबर 2026 निर्धारित की है।
वहीं, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 30 नवंबर 2026 को किया जाएगा। आयोग के अवर सचिव संदीप कुमार की ओर से हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए पत्र में संशोधित कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। पत्र के अनुसार, यह निर्णय हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुरोध के बाद लिया गया है। इससे पहले आयोग ने 14 मई, 14 जुलाई और 29 अगस्त 2026 को एसआइआर के कार्यक्रम से संबंधित आदेश जारी किए थे।
निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि संशोधित कार्यक्रम की जानकारी संबंधित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दी जाए। इसके साथ ही उपलब्ध सभी माध्यमों से नए कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मतदाताओं तक समयसीमा में बदलाव की जानकारी पहुंच सके। आयोग ने राजनीतिक दलों को भी संशोधित कार्यक्रम के बारे में लिखित रूप से सूचित करने को कहा है। आदेश की प्रति हरियाणा के मुख्य सचिव को भी भेजी गई है।

राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि
‘चेंदरू द्वार’ से ‘संवरते छत्तीसगढ़’ तक : राज्योत्सव में वन प्रदर्शनी सुना रही हरियाली, विरासत और आजीविका की कहानी
सफेद, रंगीन, पीला मैसूर कोसा सहित रेशम के विभिन्न प्रकार बने आकर्षण का केंद्र
अपने हुनर से कारीगरों ने बुने हैं खुबसूरत वस्त्र..