दिल्ली में कूड़ा संकट से राहत, पांच जगहों पर निस्तारण कार्य शुरू होगा

नई दिल्ली
 एमसीडी के लिए सभी 12 जोनों से निकलने वाला नया कूड़ा पुराने कूड़े की जगह परेशानी न बने, इससे पहले ही एमसीडी ने इसे ठिकाने लगाने की प्रक्रिया तेज करते हुए अलग-अलग पांच जगहों के लिए 5900 मीट्रिक टन कूड़े को ठिकाने लगाने के लिए वर्क अवार्ड जारी कर दिया है। यह काम अलग-अलग कंपनियों को सौंपा गया है। एमसीडी अधिकारियों का कहना है कि अब कंपनियां कूड़े को ठिकाने लगाने के लिए अपना सेटअप लगाना शुरू कर देंगी। सेटअप होते ही नए कूड़े को ठिकाने लगाने का काम शुरू होगा।

कहां कितना मीट्रिक टन नया कूड़ा प्रोसेस होगा
    भलस्वा लैंडफिल साइट 1800
    ओखला लैंडफिल साइट 1400
    नरेला-बवाना 1200
    गाजीपुर लैंडफिल साइट 800
    सिंघोला 700

↑
Exit mobile version