चंडीगढ़
पंजाब सरकार ने विदेशों में बसे पंजाबियों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए अहम कदम उठाया है। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अब हर महीने दो बैठकें आयोजित की जाएंगी।अप्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने चंडीगढ़ में बताया कि हर महीने के दूसरे बुधवार को ऑनलाइन बैठक होगी, जबकि महीने में एक बार डिवीजन स्तर पर बैठक होगी।
उन्होंने कहा कि ये बैठकें मालवा-1, मालवा-2, माझा और दोआबा डिवीजनों के अनुसार आयोजित होंगी, जिससे हर क्षेत्र के अप्रवासी भारतीय पंजाबी अपनी समस्याएं आसानी से दर्ज करवा सकें और उनका समाधान हो सके।
ऑनलाइन बैठक के लिए आवेदन निर्धारित तिथि से तीन दिन पहले तक स्वीकार किए जाएंगे और बैठक वाले दिन ही उनका निपटारा किया जाएगा।मंत्री ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य अप्रवासी भारतीय पंजाबियों के साथ सीधा संपर्क स्थापित करना और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करना है।
इस अवसर पर अप्रवासी भारतीय मामलों के सचिव वीएन जाडे, जालंधर के डिवीजनल कमिश्नर और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव रामवीर, विशेष सचिव अप्रवासी भारतीय मामलों की अधिकारी अमनदीप कौर, एडीजीपी अप्रवासी भारतीय मामलों के आरके जायसवाल और एआईजी अजींदर सिंह उपस्थित रहे।

Bihar News: किसानों को मिलेगी कोल्ड स्टोरेज और पैकेजिंग सुविधा, 350 पंचायतों में बनेंगे सब्जी केंद्र
झारखंड के जंगलों में हाथियों की आवाजाही के नए रास्ते मिले, 30 से अधिक हाथियों के झुंड ने बदला रूट
पटना को मिलेगी आधुनिक मार्केट की सौगात, पार्किंग से वेंडिंग जोन तक बनेंगी नई सुविधाएं
बिहार के 4 जिलों में जल्द दौड़ेंगी भारत टैक्सी, नवंबर में शुरू होगी नई सेवा