पटना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के MLA पद से इस्तीफे के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है और नए सीएम के नामों को लेकर अटकलें लगना शुरू हो गई हैं। इस बीच पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बड़ी डिमांड कर दी है।
पप्पू यादव का कहना है कि बिहार का सीएम नीतीश कुमार को ही होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो नया चेहरा जेडीयू का ही हो। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार नैतिक मूल्यों से चलते हैं। उनका विचार गांधी और कर्पूरी के विचार हैं। जिस प्रकार के नीतीश कुमार को घेरा गया, वह गलत है।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार नहीं छोड़ना चाहिए। अगर वो छोड़ें भी तो जदयू के चेहरे को नामित करें। अगर नीतीश कुमार भाजपा को मुख्यमंत्री पद सौंप रहे हैं तो ये भाजपा की भी दुर्गति होगी और JDU की भी दुर्गति होगी।
पप्पू यादव ने कहा कि कायदे से जनता ने जिसे वोट दिया उसे ही मुख्यमंत्री रहना चाहिए। क्योंकि वोट नीतीश कुमार के नाम पर लिया गया है, नरेंद्र मोदी के नाम पर नहीं, फिर बिहार की जनता की पीठ में खंजर क्यों घोंपा जा रहा है।
उन्होंने जदयू नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि विधान परिषद से इस्तीफा दिए हैं। भाजपा के सारथी लोग इतने परेशान क्यों हैं? अभी दिल्ली दूर है। आंख मिचौली का खेल देखते चलिए।

आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर कलेक्टर सख्त, दो ऑपरेटरों को हटाने के निर्देश
मध्य प्रदेश में सस्ती होगी बिजली! सरचार्ज घटने से 500 यूनिट खपत पर उपभोक्ताओं को ₹90 का फायदा
भोपाल का पूरा खजाना पाकिस्तान भेजा, फिर भी नहीं डिगे सरदार पटेल; ऐसे हुआ रियासत का विलय
रिश्तों को किया शर्मसार! ममेरे भाई ने 13 साल तक युवती का किया यौन शोषण