कवर्धा
जिले के हरिनछपरा स्थित जनता राइस मिल में आज अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फ़ायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए है। स्थानीय लोग भी घटना स्थल पर जुटकर आग पर नियंत्रण पाने में मदद कर रहे है। घटना का एक वीडियों भी सामने आया है जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग की वजह का अभी पता नहीं चल सका है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मौके पर फ़ायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोगों का प्रयास जारी है और वे आग को पूरी तरह से बुझाने में जुटे हुए हैं। प्रशासन ने भी सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के इलाके को खाली कराने की तैयारी शुरू कर दी है। यह घटना व्यापारिक क्षेत्र और स्थानीय लोगों के लिए चिंता का कारण बनी हुई है, और अधिकारियों ने कहा है कि जल्द ही आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बदली सफारी की टाइमिंग, 1 नवंबर से लागू हुई नई समय-सारिणी
त्योहारों पर घर जाना होगा आसान, रेलवे ने शुरू कीं 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; देखें रूट और टाइमिंग
यूपी में BJP की चुनावी तैयारी तेज, 18 मंडलों में PM मोदी की रैलियां; शाह-योगी को मिली जिम्मेदारी
MP के कटनी में चांदी मिलने की उम्मीद, सलैया फाटक ब्लॉक पर सरकार की नजर