रायपुर
कोलकाता नाइट राइडर्स ने रायपुर में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए। कोलकाता के लिए अंगकृष रघुवंशी ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा है। टीम के बल्लेबाज फिन एलन 8 गेंद में 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। भुवनेश्वर कुमार ने बेंगलुरु को पहली सफलता दिलाई। कप्तान अजिंक्य रहाणे 13 गेंद में 19 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार बने। ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन 24 गेंद में 32 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हुए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला बुधवार को रायपुर में हो रहा है। बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बारिश के कारण टॉस में देरी हुई । ग्राउंड को कवर किया गया है। रजत पाटीदार के नेतृत्व वाली डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंचने की कगार पर खड़ी है। बेंगलुरु की टीम ने 11 मैच खेलते हुए सात में जीत हासिल की है और 4 मुकाबले गंवाए हैं। टीम के 14 अंक हैं और प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बनने के करीब हैं। वहीं दूसरी तरफ तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने दमदार वापसी की है और अपने पिछले चारों मुकाबले जीते हैं लेकिन उसके लिए प्लेऑफ तक जाने की राह काफी मुश्किल है। अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में टीम ने 10 मैच खेलते हुए 4 जीते हैं और पांच गंवाए हैं। टीम पॉइंट्स टेबल में 9 अंक के साथ आठवें स्थान पर है।
RCB vs KKR प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी

WPL Auction: किरण पर बरसा पैसा, उमा ने रचा इतिहास
टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा का जलवा, ICC रैंकिंग में नंबर-1 बने; ईशान किशन पीछे खिसके
रणजी ट्रॉफी में प्रियांशु मोलिया का तिहरा शतक, 321 रन की पारी से तोड़ा बड़ौदा के बल्लेबाजों का रिकॉर्ड
12 ओवर में 139 रन लुटाकर मुश्किल में भुवी, क्या न्यूजीलैंड सीरीज होगी उनके करियर की आखिरी सीरीज?