यदि आप भारतीय रेलवे में अफसर बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है! रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने देश भर में स्टेशन मास्टर के कुल 1,215 पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान कर दिया है. रेल मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती प्रक्रिया (CEN No. 08/2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 27 अक्टूबर से हो चुकी है, जो 25 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी. आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी एक-एक बारीक जानकारी, ताकि फॉर्म भरते समय आपसे कोई गलती न हो.
सैलरी और योग्यता: कितनी मिलेगी पे-स्केल?
पे-स्केल: स्टेशन मास्टर का यह पद 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के लेवल-6 के तहत आता है, जिसमें 35,400 रुपये प्रति माह का शुरुआती बेसिक पे मिलेगा (भत्ते अलग से).
उम्र सीमा: उम्मीदवारों की आयु 20 से 33 वर्ष (1 जनवरी 2027 के आधार पर) के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री अनिवार्य है.
महत्वपूर्ण नोट: जो छात्र अपने फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं.
आवेदन शुल्क
अनारक्षित (जनरल/OBC) उम्मीदवार: आवेदन शुल्क 500 रुपये है. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने के बाद बैंक चार्ज काटकर 400 रुपये रिफंड कर दिए जाएंगे.
आरक्षित वर्ग (महिलाएं, SC/ST, एक्स-सर्विसमैन, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और EBC): आवेदन शुल्क 250 रुपये है. CBT परीक्षा में बैठने के बाद यह पूरा शुल्क रिफंड हो जाएगा.
चयन प्रक्रिया और मेडिकल स्टैंडर्ड
स्टेशन मास्टर बनने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा:
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): इसमें गलत उत्तर देने पर 1/3 की नेगेटिव मार्किंग होगी.
कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT)
दस्तावेज सत्यापन
मेडिकल जांच
सावधान! LASIK वाले नहीं कर सकते अप्लाई
स्टेशन मास्टर पद के लिए उम्मीदवार का A-2 मेडिकल स्टैंडर्ड होना अनिवार्य है. यदि किसी उम्मीदवार ने आंखों का चश्मा हटाने के लिए लेसिक (LASIK) सर्जरी या अन्य कोई सर्जिकल प्रोसीजर करवाया है, तो वह इस पद के लिए पात्र नहीं होगा.
कैसे करें आवेदन और महत्वपूर्ण तारीखें
ऑफिशियल पोर्टल: इच्छुक उम्मीदवार rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन की अंतिम तिथि: 25 नवंबर 2026
फीस भरने की आखिरी तारीख: 27 नवंबर 2026
करेक्शन विंडो: 28 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 तक फॉर्म में सुधार करने का मौका मिलेगा.
बता दें फॉर्म भरने से पहले सभी RRB जोन की वैकेंसी डिस्ट्रिब्यूशन को अच्छे से जांच लें, क्योंकि एक उम्मीदवार केवल एक ही RRB जोन का चयन कर सकता है.

LPG Cylinder Price: नवंबर के पहले दिन बढ़े गैस सिलेंडर के दाम, जानें दिल्ली में नई कीमत
अब ऑनलाइन बिक रही हैं बाइक और स्कूटर, Amazon Great Indian Festival में टू-व्हीलर की बंपर डिमांड
Tata Sierra और Curvv के बाद आएगी तीसरी SUV, फैमिली कार के तौर पर तैयार हो रही Kuno
Stock Market Holidays: नवंबर में निवेशकों को झटका! 11 दिन नहीं होगा कारोबार, जानें कब खुलेगा बाजार