जालंधर/पठानकोट : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आगामी 25 फरवरी को पंजाब के दो दिवसीय प्रवास पर पहुँच रहे हैं। संघ के शताब्दी वर्ष और ‘पंच परिवर्तन’ (समाज में सकारात्मक बदलाव के पांच स्तंभ) विषयों को लेकर देशभर में चल रहे प्रवास की कड़ी में यह दौरा तय किया गया है।
पठानकोट में पूर्व सैनिकों और युवाओं से संवाद प्रवास के पहले दिन, 25 फरवरी को पठानकोट में डॉ. भागवत दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सुबह 10:15 बजे वे पूर्व सैनिक अधिकारियों की एक विशेष गोष्ठी को संबोधित करेंगे, जहाँ राष्ट्र सुरक्षा और सामाजिक योगदान पर चर्चा अपेक्षित है। इसके बाद, शाम 4:00 बजे वे पठानकोट जिला युवा स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम में युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।
लुधियाना में प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी अपने प्रवास के दूसरे दिन, 26 फरवरी को सरसंघचालक लुधियाना पहुँचेंगे। यहाँ शाम 3:30 बजे से एक प्रमुख नागरिक गोष्ठी का आयोजन किया गया है, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्तियों और बुद्धिजीवियों के साथ संघ की भविष्य की योजनाओं और पंच परिवर्तन विषयों पर विमर्श होगा।

डॉ. मोहन यादव बोले – समाज के हर वर्ग तक संवाद एवं संपर्क बढ़ाना आवश्यक
शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन,कंप्यूटर शिक्षकों की फाइलों की जांच तेज
मुख्यमंत्री साय ने ‘मोर गांव, मोर पानी, मोर तरिया’ महाअभियान अंतर्गत 500 नए तरिया का किया शिलान्यास
बालवाटिका को सक्षम, संवेदनशील और सृजनशील नागरिक गढ़ने की पहली प्रयोगशाला बना रही योगी सरकार