संजय सिंह: जेल की छोटी सी कोठरी में…” संजय सिंह का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा दावा!

Arvind Kejriwal Weight: संजय सिंह ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल का वजन एक दिन में तीन बार मापा गया, तीनों बार अलग-अलग मशीनों का इस्तेमाल किया गया। तीनो बार अलग-अलग वजन आया.

Arvind Kejriwal Health Updates: आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का वजन जेल में तीन बार अलग-अलग मशीनों से मापा गया है। उन्होंने कहा कि एक से 61 किलोग्राम, दूसरे से 64 किलोग्राम, तीसरे से 66.5 किलोग्राम और जाने से पहले घर पर वजन लिया गया तो 63 kg था। ये क्या मज़ाक़ है? LG साहब, मशीन को तो ठीक
करवा लो।

X पर संजय सिंह ने लिखा, “आज 44 डिग्री तापमान रहा भीषण गर्मी में अरविंद केजरीवाल को जेल की एक छोटी सी कोठरी में रखा गया है। कुख्यात अपराधी को भी गर्मी से राहत के लिए कूलर नहीं मिला है।:”

सीएम ने रविवार को किया सरेंडर

रविवार (2 जून) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल में सरेंडर किया। 10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 21 दिनों की अंतरिम जमानत दी थी और उन्हें 2 जून को सरेंडर करने को कहा था।

21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में ED ने गिरफ्तार कर लिया था। सुप्रीम कोर्ट में गिरफ्तारी को चुनौती दी गई। सरेंडर करने से पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल ने स्वास्थ्य की वजह से अंतरिम जमानत को सात दिनों तक बढ़ाने की अपील की। निचली अदालत ने फैसले पर सुनवाई को 5 जून तक टाल दी।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने सरेंडर करने से पहले आपके कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जेल वापस जा रहा हूं, इसलिए नहीं कि मैं भ्रष्टाचार में शामिल था, बल्कि इसलिए कि मैंने तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई.

Exit mobile version