शेनजेन
भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष डबल्स जोड़ी ने शनिवार को शानदार रणनीतिक खेल का प्रदर्शन करते हुए मलेशिया के नूर मोहम्मद अजरीन अयूब और टैन वी कियोंग को तीन गेम में हराकर तीसरी दफा चीन मास्टर्स के फाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही भारतीय जोड़ी इस सत्र के अपने दूसरे खिताब से अब सिर्फ एक जीत दूर है।
सात्विक-चिराग की दुनिया की पांचवें नंबर की जोड़ी ने दूसरे गेम में लड़खड़ाने के बाद जोरदार वापसी की और 29वीं रैंकिंग वाली मलेशियाई जोड़ी को एक घंटे पांच मिनट में 21-15, 18-21, 21-11 से हराया। भारतीय जोड़ी 2023 और 2025 के चरण में उपविजेता रही थी।
मैच से पहले सात्विक और चिराग का नूर और टैन के विरुद्ध जीत का रिकार्ड 2-0 था। भारतीय जोड़ी ने मलेशियाई खिलाड़ियों को 2024 थाईलैंड ओपन और 2025 मलेशियन ओपन में हराया था। सैंतीस वर्षीय टैन अनुभवी डबल्स खिलाड़ी हैं। उन्होंने रियो ओलिंपिक में गो वी शेम के साथ रजत पदक जीता था।

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त, बारिश के चलते DLS नियम से निकला नतीजा
टेस्ट से संन्यास पर भावुक हुए मोहम्मद शमी, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा दिल में रहेगा
टीम इंडिया को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास
सैंडपेपरगेट कांड पर 8 साल बाद मचा बवाल, ख्वाजा बोले- पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को थी बॉल टैम्परिंग की जानकारी