Sawan Shivaratri 2024:-प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद आदित्य झा ने सावन शिवरात्रि के अवसर पर कुछ विशेष उपाय पाठकों के लिए बताए जिसे पालन कर आप अपने कष्टों से छुटकारा पा सकते हैं
Sawan Shivaratri 2024: प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद आदित्य झा ने सावन शिवरात्रि के अवसर पर कुछ विशेष उपाय पाठकों के लिए बताए जिसे पालन कर आप अपने कष्टों से छुटकारा पा सकते हैं। इस साल सावन शिवरात्रि का व्रत 02 अगस्त को रखा जाएगा। इस दिन शिवरात्रि पर हर्षण योग बन रहा है। सावन की शिवरात्रि पर पूजा-पाठ करने से दोगुने फल की प्राप्ति होती है। इस किन उपायों के करने से व्यक्ति को लाभ मिलते हैं आइए जानते हैं।
शनि के प्रकोप से छुटकारा पाने के उपाय
किसी व्यक्ति के कुंडली में शनिदोष है, साथ ही साढ़ेसाती और ढैय्या का भी प्रकोप है। सावन शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करें और काले तिल अर्पित करें। इससे साढ़ेसाती और ढैय्या से छुटकारा मिल जाता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
शीघ्र विवाह के लिए करें उपाय
अगर आपके विवाह में किसी प्रकार की रुकावाट आ रही है। शीघ्र विवाह के लिए सावन की शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर शहद से अभिषेक करें। ऐसा करने से शीघ्र विवाह के योग बन सकते हैं और दांपत्यों का वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहता है। इसके साथ ही सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
कालसर्प दोष से छुटकारा पाने के उपाय
किसी जातक की कुंडली में कालसर्प दोष है, तो इस दिन विधिवत तरीके से रुद्राभिषेक करें और भगवान शिव को सफेद मिठाई अर्पित करें। इससे व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति होती है और कालसर्प दोष संबंधित परेशानियां टल जाती है।

सौभाग्य की रक्षा के लिए जरूरी हैं करवा चौथ के ये नियम !
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि के पावन दिन पर रुद्राक्ष को कब और कैसे पहनना चाहिए? यहाँ सभी नियम पढ़ें
Chaitra Navratri 2025: 120 फिट की गुफा में मां वैष्णवी का दरबार, नौ दिनों में 5100 अखंड दीप जलेंगे
Ashtami, Navami Puja 2025: चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन की तिथि और मुहूर्त को जानें