आज के समय में विटामिन C सीरम स्किन केयर का अहम हिस्सा बन गया है. यह चेहरे के दाग-धब्बों को कम कर स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है. वैसे तो बाजार में कई तरह के विटामिन C सीरम आसानी से मिल जाते हैं लेकिन वे अक्सर काफी महंगे होते हैं. ऐसे में आप चाहें तो इसे घर पर ही आसानी से नेचुरल तरीके से बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर विटामिन C सीरम बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है, इसे कैसे बनाया जाता है और इसका सही तरीके से कैसे इस्तेमाल कैसे किया जाता है.
विटामिन C सीरम बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
1 चम्मच संतरा पाउडर
2 बड़ा चम्मच गुलाब जल
2 चम्मच एलोवेरा जेल
आधा कप उबला पानी
डार्क ग्लास की बोतल (सीरम सूरज की रोशनी से सेफ रहेगा)
घर पर विटामिन C सीरम कैसे बनाएं?
विटामिन C सीरम बनाने के लिए संतरे के पाउडर को एक कटोरे में लें और इसमें 2 चम्मच गुलाब जल और 2 चम्मच एलोवेरा जेल अच्छे से मिलाएं.
अब इसमें उबले पानी को ठंडा करके डालें. हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि पानी अधिक न हो.
अब आप इस सीरम को एयरटाइट बोतल में भरकर फ्रिज में रख दें.
अब आपका केमिकल फ्रि विटामिन C सीरम तैयार है जिसे स्किन को अच्छे से साफ करने के बाद लगना है.
आप इस सीरम को 7-10 दिन तक उपयोग कर सकते हैं.
संतरे का पाउडर आप बाजार से खरीद सकते हैं या चाहें तो इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं. इसके लिए 2 संतरे के छिलके को अच्छी तरह से धूप में सुखा लें. जब ये पूरी तरह सूख जाएं तो इन्हें मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें और पाउडर तैयार कर लें.

ठंडा-गर्म खाते ही दांतों में क्यों होती है झनझनाहट? जानें सेंसिटिविटी के कारण और बचाव
अलसी और नींबू से घर पर बनाएं नेचुरल स्किन जेल, झुर्रियों और फाइन लाइन्स से पाएं छुटकारा
5 मिनट की टैपिंग थेरेपी से कम होगा तनाव? जानें EFT तकनीक कैसे सुधार सकती है मूड और मानसिक शांति
सर्दियों में चेहरे पर कौन सा तेल लगाना सही? नारियल से रोजहिप ऑयल तक, जानें डर्मेटोलॉजिस्ट की राय