जालंधर : पंजाब राज्य अनुसूचित जाति (SC) आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि गरीबों के मान-सम्मान से खिलवाड़ करने वाले किसी भी ‘दबंग’ नेता को बख्शा नहीं जाएगा। जालंधर दौरे पर पहुंचे गढ़ी ने कहा कि आयोग एक मजबूत प्रतिद्वंदी की तरह उन लोगों का सामना करेगा जो वंचित वर्ग को डराने-धमकाने की कोशिश करेंगे।
डेरा सचखंड बल्ला में लिया आशीर्वाद चेयरमैन गढ़ी ने अपने दौरे की शुरुआत डेरा सचखंड बल्ला में माथा टेक कर की। उन्होंने डेरा प्रमुख बाबा निरंजन दास जी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे मानवता और सद्भाव का संदेश लेने यहाँ आए हैं। इसके बाद उन्होंने अंबेडकर भवन में सीपीएफ यूनियन के पदाधिकारियों के साथ संविधान और दलित अधिकारों पर विस्तृत चर्चा की।
16 फरवरी को पेशी: “संविधान से ऊपर कोई नहीं” प्रताप सिंह बाजवा द्वारा कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. के विरुद्ध की गई कथित टिप्पणी पर गढ़ी ने बताया कि आयोग ने बाजवा को नोटिस जारी कर 16 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा, “अगर कोई नेता गरीबों की ‘बैंड बजाने’ की बात करेगा या ‘3 मिनट में गर्दन मरोड़ने’ जैसी हिंसक धमकियां देगा, तो आयोग खामोश नहीं बैठेगा।” उन्होंने दोहराया कि आयोग का उद्देश्य समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

जालंधर: बाबा साहेब की याद में फुटबॉल का महाकुंभ; ‘आप’ नेता नितिन कोहली ने किया उद्घाटन, मैदान में रोशन हुईं नई लाइट्स
पंजाब BJP में बड़ी सेंध: SC विंग के कद्दावर नेता अमरजीत सिंह कोकरी कलां ने थामा ‘झाड़ू’, चीमा ने किया स्वागत
पंजाब में ‘महाधोखा’! मुख्यमंत्री सैनी बोले “AAP ने किसानों और कानून-व्यवस्था का किया बुरा हाल”
‘नशामुक्त पंजाब’ की ओर बढ़ते कदम: CM मान के अभियान की मुरीद हुई दुनिया, राज्यपाल ने भी थपथपाई पीठ!