उमरिया
कलेक्टर राखी सहाय के निर्देश तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही. एस. चंदेल एवं जिला शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र सिंह वरकड़े के समन्वय से विकासखंड करकेली के माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर, डबरोहा में आउटरीच गतिविधि के तहत स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान 180 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण आरबीएसके के डॉ. योगेश कुर्वे, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) यासमीन बेगम कचरवार एवं किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता पूजा पांडे द्वारा किया गया। छात्राओं की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया।
किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता पूजा पांडे ने छात्राओं को किशोर स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हुए उमंग स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर के उपयोग और उससे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य लोटन अनुरागी की उपस्थिति में तंबाकू निषेध अभियान के अंतर्गत विद्यालय का मूल्यांकन किया गया। निर्धारित मापदंडों के अनुसार विद्यालय को 93 अंक प्राप्त हुए, जिसके आधार पर माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर, डबरोहा को तंबाकू मुक्त शाला घोषित किया गया।
इस अवसर पर छात्राओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं सुरक्षित एवं स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करना रहा।

नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ
जबलपुर पुलिस ने 4 करोड़ 35 लाख 55 हजार रुपये कीमत का 871 किलो 95 ग्राम गांजा, 412 नग पेंट के डिब्बे एवं तस्करी में प्रयुक्त कंटेनर किया जब्त
विभागीय प्रदर्शनी में ड्रोन दीदी, कौशल विकास के नवाचारों का किया अवलोकन
देश और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी आयु से नहीं बल्कि जीवन के प्रारंभ से ही जुड़ी होती है : विधानसभा अध्यक्ष तोमर