लखनऊ
बोरा फाउंडेशन एवं सेवा हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में अलीगंज के सेक्टर सी स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर के निकट सेहत साथी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने कुल 197 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं वितरित कीं गयी। वहीं, पांच लोगों का नेत्र परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क चश्मे उपलब्ध कराए गए।
शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच के दौरान 17 लोगों का ब्लड प्रेशर और 14 लोगों की शुगर की जांच की गई। शिविर में सबसे अधिक मरीज मौसमी बीमारियों से प्रभावित मिले। इनमें खांसी, जुकाम, बुखार, पैरों में दर्द और कंधे के दर्द जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही।
स्वास्थ्य शिविर में 112 पुरुष और 85 महिलाएं शामिल हुईं। शिविर में पहुंचे लोगों के आयुष्मान कार्ड की भी जांच की गई तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने भानुप्रतापपुर-कोरर और भानुप्रतापपुर-अंतागढ़ मार्ग पर बसों को दिखाई हरी झंडी
पारंपरिक वैद्यों का ज्ञान अमूल्य विरासत, आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षण जरूरी : वन मंत्री केदार कश्यप
लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहें युवा : राज्य मंत्री गौर
MP के शिवपुरी में परमाणु बिजलीघर की तैयारी, जमीनों की कीमतों में उछाल