शहडोल संभागीय अध्यक्ष प्रकाश सोनी ने लगाए नीम के पौधे

अनूपपुर

अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष  डल्लू कुमार सोनी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम कुमार बर्मन के दिशा निर्देशन पर संभागीय अध्यक्ष प्रकाश सोनी के द्वारा अपने गृह क्षेत्र राजनगर अंतर्गत केरहा धाम मंदिर परिसर में नीम का पौधा लगाया गया । साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी को इस अभियान के तहत एक पौधा प्रकृति के नाम जरूर लगाना चाहिए क्योंकि पर्यावरण सही तो सब सही। इसके तहत केवल पौधे लगाना ही नहीं,बल्कि उनकी सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करना भी मुख्य लक्ष्य है।

↑
Exit mobile version