Shardiya Navratri 2024: हम आपको बताते हैं शारदीय नवरात्रि के पावन 9 दिन कब मनाए जाएंगे।
Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि, आदिशक्ति भवानी मां दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित है, हर साल बड़े ही उत्साह से मनाई जाती है और इसकी तैयारी कई दिनों पहले से ही शुरू हो जाती है। नवरात्रि हर साल आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है. अष्टमी-नवमी को कन्या पूजन करने के बाद दशहरे का पावन पर्व दशमी के दिन मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप नवरात्रि की तैयारी अभी से शुरू करना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इस साल शारदीय नवरात्रि का पावन त्योहार कब से कब तक मनाया जाएगा.
2024 में शारदीय नवरात्रि की तिथि और मुहूर्त
3 अक्टूबर 2024, गुरुवार को अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की शुरुआत होगी, जिस दिन मां दुर्गा का आगमन होगा। 3 अक्टूबर को आप घट स्थापना या मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना कर सकते हैं क्योंकि शुभ मुहूर्त देर रात 12:18 से शुरू होगा और 4 अक्टूबर देर रात 2:58 तक रहेगा। 11 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि का समापन होगा, और 12 अक्टूबर को विजयदशमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। भक्तों में विशेष उत्साह और क्योंकि इस बार नवरात्रि पूरे नौ दिन चलेगी।
इस वाहन पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के आगमन और गमन के दौरान उनके वाहन का विशेष महत्व है और इसका देश पर विशेष प्रभाव होता है। देवी पुराण में पालकी सवारी को बहुत शुभ माना गया है, इसलिए मां भवानी इस साल शारदीय नवरात्रि पर पालकी पर सवार होकर आएंगी। हालाँकि, कुछ ज्योतिषियों का मानना है कि जब मां दुर्गा पालकी पर सवार होती है, तो यह आंशिक महामारी का सामना करना पड़ सकता है जो पूरी दुनिया को प्रभावित कर सकती है। हालांकि, राष्ट्र पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है, जिनके अलग-अलग वाहन होते हैं।

सौभाग्य की रक्षा के लिए जरूरी हैं करवा चौथ के ये नियम !
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि के पावन दिन पर रुद्राक्ष को कब और कैसे पहनना चाहिए? यहाँ सभी नियम पढ़ें
Chaitra Navratri 2025: 120 फिट की गुफा में मां वैष्णवी का दरबार, नौ दिनों में 5100 अखंड दीप जलेंगे
Ashtami, Navami Puja 2025: चैत्र नवरात्रि में कन्या पूजन की तिथि और मुहूर्त को जानें