WTC Final Scenario के पिछले 24 घंटे में बहुत कुछ बदल गया है। नौ टीमों में से चार ने अपनी जगह बदली है, न कि एक या दो
WTC Final Scenario के पिछले 24 घंटे में बहुत कुछ बदल गया है। नौ टीमों में से चार ने अपनी जगह बदली है, न कि एक या दो। न्यूजीलैंड को नुकसान हुआ है, तो श्रीलंका को लॉटरी मिली है। दक्षिण अफ्रीका से हारने के बावजूद श्रीलंका की टीम अचानक पांचवें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वेस्टइंडीज को हराकर बांग्लादेश ने पॉइंट टेबल में अपनी स्थिति सुधार ली है। लेकिन वह फाइनल में नहीं है।
अगले साल जून में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल होना है। भारत भी इस रेस में है। भारत सबसे अधिक पॉइंट (61.11%) के साथ पहले स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका (59.26) और ऑस्ट्रेलिया (57.69) भारत के बाद हैं। एक दिन पहले, न्यूजीलैंड इन तीनों टीमों के बाद चौथे स्थान पर था। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ खेलते समय उसके तीन अंक काट लिए गए। इंग्लैंड ने भी इतने ही अंक प्राप्त किए, लेकिन इससे उसकी स्थिति नहीं बदली।
न्यूजीलैंड को तीन अंकों का नुकसान हुआ
न्यूजीलैंड की टीम ने 3 अंक खो दिए और अब 69 अंक (47.92 प्रतिशत पॉइंट) के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गया है। श्रीलंका इससे सीधे फायदा उठाया। श्रीलंका पहले ही 60 अंक (50.00 परसेंट पॉइंट) प्राप्त कर चुका है। हाल ही में श्रीलंका इस अंक के साथ पांचवें स्थान पर था, लेकिन वह न्यूजीलैंड के नीचे खिसकने से अब चौथे स्थान पर है।
डब्ल्यूटीसी पॉइंट टेबल
टीम मैच पॉइंट परसेंट पॉइंट
भारत 15 110 61.11
दक्षिण अफ्रीका 9 64 59.26
ऑस्ट्रेलिया 13 90 57.69
श्रीलंका 10 60 50.00
न्यूजीलैंड 12 69 47.92
इंग्लैंड 20 102 42.50
पाकिस्तान 10 40 33.33
बांग्लादेश 12 45 31.25
वेस्टइंडीज 11 32 24.24
वह नौवें से आठवें स्थान पर आ गया है। वेस्टइंडीज की टीम आठवें से नौवें स्थान पर खिसक गई है, यानी आखिरी स्थान पर। WTCC फाइनल में इंग्लैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश और वेस्टइंडीज नहीं हैं।

अंग्रेजों को धूल चटाकर छठी बार विश्व विजेता बनी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
भारत ने लगातार 8 वीं टी-20 सीरीज जीती !
तीसरा वनडे-भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया !
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिला क्रिकेट कप्तान और प्लेयर्स से विडियो कॉल पर विश्व कप जीतने की बधाई दी !