गुरदासपुर.
पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए 4 PCS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। उक्त आदेश मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा के हस्ताक्षरों के तहत कार्मिक विभाग द्वारा जारी किए गए।
अधिकारियों को तुरंत नए पदों पर कार्यभार संभालने के निर्देश
जारी आदेशों के अनुसार, हरदीप सिंह (2014 बैच) को SDM गुरुहरसहाय नियुक्त किया गया है। वहीं अशोक कुमार (2020 बैच) को SDM गुरदासपुर लगाया गया है। इसके अलावा रमनदीप कौर (2026 बैच) को SDM बनूड़ नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद अंकिता कंसल को दिए गए अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया जाएगा।
वहीं, रोबिनजीत कौर (2026 बैच), जो वर्तमान में सहायक आयुक्त (जनरल) तरनतारन के पद पर तैनात थीं, उन्हें तबादला कर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) गुरदासपुर नियुक्त किया गया है। पंजाब सरकार ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

यूरिया-DAP की जमाखोरी और अवैध बिक्री पर होगी कार्रवाई, सूचना देने वालों को मिलेगा नकद इनाम
छत्तीसगढ़ में BJP का बड़ा कार्यक्रम, 11 नवंबर को आएंगी स्मृति ईरानी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रवासी छत्तीसगढ़िया गणेश कुमार कर को लिखी स्नेह भरी पाती
धार के लोगों को जल्द मिलेगी रेल सेवा की सौगात, इंदौर-दाहोद परियोजना का सेफ्टी टेस्ट पूरा होने की ओर