आगरा
अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के 15 जुलाई को होने जा रहे दीक्षा समारोह में एसएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एमडी कर चुके दो डॉक्टरों को गोल्ड और दो को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के एक डाक्टर को गोल्ड मेडल और एक और सिल्वर मेडल मिलेगा।
अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के दीक्षा समारोह में किया जाएगा सम्मानित
एसएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एमएस सर्जरी डॉ. अनूप कुमार वार्ष्णेय और एमडी एसपीएम डॉ. शिवांगी अग्रवाल को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, एमएस सर्जरी डॉ. सागर और एमएस ईएनटी डॉ. दीपा सिंह को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
15 जुलाई को दीक्षा समारोह में एमडी कर चुके डॉक्टरों को किया जाएगा सम्मानित
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ बनने से पहले एसएन की संबद्धता डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से थी, विश्वविद्यालय के दीक्षा समारोह में सबसे ज्यादा मेडल एसएन के मेधावियों को मिलते थे, एमबीबीएस के पहले बैच का दीक्षा समारोह 2027 में होगा। उम्मीद है कि 2027 से अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी के दीक्षा समारोह में सबसे ज्यादा मेडल भी एसएन के मेधावियों को मिलेंगे।
मानसिक स्वास्थ्य संस्था एवं चिकित्सालय से एमडी कर चुके डॉ. ललित शर्मा को गोल्ड मेडल और डॉ. दीपावली बंसल को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा।

त्यौहारों के मौसम में बांधवगढ़ के वन्यप्राणी भी मना रहे उत्सव
दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ग्रामीणों की सम्पत्ति की नि:शुल्क रजिस्ट्री के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का माना आभार
नर्मदापुरम पुलिस ने सराफा व्यापारी को बेसमेंट में बंद कर आभूषण चोरी करने वाली महिला को 24 घंटे में किया गिरफ्तार