ऐतिहासिक क्षण: जेवर से पहली उड़ान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम योगी ने किया लखनऊ का सफर
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन पर राजकीय वायुयान ने भरी पहली उड़ान
यूपी के उड्डयन इतिहास में जुड़ा नया अध्याय, ऐतिहासिक पल का साक्षी बना जेवर एयरपोर्ट
नोएडा/लखनऊ
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के उद्घाटन के ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राजकीय वायुयान ने जेवर रनवे से अपनी पहली उड़ान भरते हुए विकास की नई कहानी लिख दी। इस विशेष उड़ान में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा से लखनऊ तक का सफर तय किया। राजकीय वायुयान की इस पहली उड़ान ने न केवल एयरपोर्ट के संचालन की औपचारिक शुरुआत को चिह्नित किया, बल्कि प्रदेश में बेहतर कनेक्टिविटी और तेज विकास के नए द्वार भी खोल दिए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से राजधानी तक की दूरी अब और अधिक सहज और तेज हो जाएगी, जिससे व्यापार, निवेश और आवागमन को सीधा लाभ मिलेगा।

Namo Yamuna River Safari: ₹500 में यमुना की सैर का मौका, दिल्ली में क्रूज सेवा शुरू करने की तैयारी
चंडीगढ़ को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, सुखना चो पर बनेगा फोरलेन एलिवेटेड पुल; दिसंबर से काम शुरू
पंजाब में किसानों के लिए बड़ी राहत, गेहूं के प्रमाणित बीज आधी कीमत पर मिलेंगे; 2.5 लाख किसानों को फायदा
PCS अधिकारी राहुल मिश्रा और आकांक्षा बाजपेयी ने की सगाई, अब खजुराहो में होगी शादी