प्रदेश के उमराह यात्रियों की सुरक्षित और शीघ्र भारत वापसी के लिए पहल करने का किया अनुरोध
भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने मुख्यमंत्री निवास में भेंट की। उन्होंने सऊदी अरब में उमराह के लिए गए प्रदेश के यात्रियों की सुरक्षित और शीघ्र भारत वापसी के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में पहल करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को डॉ. सनवर पटेल ने इस संबंध में पत्र सौंपा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को संबोधित पत्र में लेख है कि पश्चिमी एशिया की वर्तमान परिस्थितियों और हवाई सेवाओं में व्यवधान के कारण सऊदी अरब में उमराह के लिए गए अनेक यात्रियों को निर्धारित अवधि से अधिक समय तक रुकना पड़ रहा है। जिससे उनके आवास, भोजन, दवाइयों और अन्य आवश्यकताओं पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा है। प्रभावित यात्रियों के परिजन भी उनकी सुरक्षित वापसी को लेकर चिंतित हैं। पत्र में प्रकरण की गंभीरता एवं मानवीय पहलू को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय से समन्वय स्थापित कर मध्यप्रदेश के प्रभावित उमराह यात्रियों की सुरक्षित तथा शीघ्र भारत वापसी के लिए आवश्यक पहल करने का मुख्यमंत्री डॉ. यादव से अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को 2017 के पश्चात उत्तर प्रदेश में आए बदलाव से अवगत कराया
विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा, अरुण साव बोले- युवाओं की प्रतिभा और सामर्थ्य से देश को बड़ी उम्मीदें
नक्सल प्रभावित बस्तर में युवाओं को नई दिशा, 2,323 पुनर्वासितों को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने की पहल
योगी सरकार का बड़ा फैसला, उत्तर प्रदेश में चार नए लिंक एक्सप्रेसवे को हरी झंडी; पशुधन मिशन भी मंजूर