नई दिल्ली
जहां ग्लोबल मार्केट से लेकर बाकी एशियाई बाजारों में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली. भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल आई. जोरदार खरीदारी के कारण सेंसेक्स 964.58 अंक या 1.25% चढ़कर 78,151.45 पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी 24,334.30 पर आ गया, जिसमें 261.55 या 1.09% की तेजी देखने को मिली. वहीं निफ्टी बैंक में 939.15 अंक या 1.63% की तेजी रही, जिस कारण यह 58,521.40 पर पहुंच गया.
बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 6 शेयरों में गिरावट देखने को मिली और बाकी 24 शेयरों में तेजी रही. रिलायंस इंडस्ट्रीज में 2.59 फीसदी की तेजी आई, टीसीएस में 3 फीसदी, टेक महिंद्रा में 4 फीसदी और आईसीआईसीआई, एसबीआई जैसे बैंकिंग शेयरों में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही. इस तेजी के कारण ही शेयर बाजार में जबरदस्त रैली देखने को मिली.
हालांकि, बजाार में यह तेजी व्यापक नहीं रही, मिडकैप-स्मॉलकैप के शेयर संघर्ष करते हुए दिखाई दिए. निफ्टी मिडकैप 258.70 अंक या 0.41% गिरकर 62,428.05 पर क्लोज हुआ. वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 39.95 अंक या 0.21%टूटकर 19,296.30 पर बंद हुए. इस गिरावट के कारण ही निवेशकों की ज्यादा कमाई नहीं हो सकी.
उम्मीद के अनुसार कमाई नहीं
मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स में गिरावट के कारण ज्यादातर निवेशकों के पोर्टफोलियों, जिनमें लॉर्जकैप शेयरों का वेटेज कम था, में गिरावट देखने को मिली. बीएसई मार्केट कैप सिर्फ 32 हजार करोड़ रुपये ही बढ़ा, जो 480.86 लाख करोड़ रुपये पर क्लोज हुआ. इसका मतलब है कि निवेशकों के पोर्टफोलियो में 32 हजार करोड़ की बढ़ोतरी हुई.
IT और बैंकिंग शेयरों में जोरदार तेजी
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा, आईटी और बैंकिंग शेयरों में भी जोरदार तेजी रही. आईटी सेक्टर 1.75 फीसदी चढ़ा, ऑटो सेक्टर में 1.24 फीसदी की तेजी रही और प्राइवेट बैंकिंग इंडेक्स 2.12 फीसदी चढ़कर बंद हुआ. इन बड़े सेक्टर्स में उछाल के कारण शेयर बाजार में जोरदार तेजी आई.
20 फीसदी तक उछले ये स्टॉक!
इस तेजी के बीच, कुछ शेयर 20 फीसदी तक चढ़कर कारोबार करते हुए दिखे. इसमें सबसे पहला नाम Relaxo Footwears था, जो 20 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 439.95 रुपये पर बंद हुआ. eclerx services ltd के शेयर 12 फीसदी चढ़कर बंद हुए. Authum Investment & Infrastructure Ltd के शेयर में 10 फीसदी की तेजी रही. फिनो पेमेंट्स बैंक के शेयरों में भी 10 फीसदी की तेजी रही. कल्याण ज्वैलर्स के शेयर में भी 5 फीसदी की तेजी रही. टेक महिंद्रा के शेयरों में 4 फीसदी की तेजी रही है. Jio Financial में करीब 4 फीसदी की तेजी आई है.

Tata Group में बड़ा फेरबदल संभव, ट्रेंट-टाइटन समेत 6 कंपनियों के बोर्ड से हट सकते हैं नोएल टाटा
Gold-Silver Price Today: करवा चौथ पर चांदी धड़ाम, ₹2,600 टूटी कीमत; सोना कितना महंगा या सस्ता हुआ?
जादवपुर यूनिवर्सिटी में BTech की 182 सीटें खाली, जनरल कैटेगरी के लिए 12,000 रैंक तक काउंसलिंग का मौका
RRB Station Master भर्ती 2026: 1,215 पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट युवाओं को मिलेगी ₹35,400 शुरुआती सैलरी