धमतरी.
जिले के नगरी क्षेत्र में आज प्रशासन ने 25 से अधिक अवैध घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। दरअसल नगरी के गोनदला नाला गांव में पिछले कई वर्षों से लोग अतिक्रमण कर रहे थे। प्रशासन की ओर से कई बार नोटिस और अल्टीमेटम दिए गए, इसके बावजूद कब्जाधारियों ने जमीन खाली नहीं की।
नोटिस के बाद भी जमीन खाली नहीं करने पर आज वन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद अतिक्रमण कारियों में अफरा-तफरी का माहौल है। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। फिलहाल प्रशासन की कार्रवाई जारी है।

प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ₹224.75 करोड़ जारी, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक छात्रों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4.89 करोड़ रुपये की सड़क
Mega Expressway: बिहार से बंगाल तक दौड़ेगी रफ्तार, मुजफ्फरपुर-देवघर समेत कई शहर होंगे कनेक्ट, यूपी को भी होगा फायदा
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाई अलर्ट, पक्के बैरिकेड्स और RAF की तैनाती से बढ़ी सुरक्षा; जानिए पूरा मामला