Sukhna Lake: चंडीगढ़ की सुंदर सुखना लेक भी गर्मी का शिकार हो गई है, क्योंकि जलस्तर लगातार घट रहा है

Sukhna Lake, Chandigarh: चंडीगढ़ का सुखना लेक भी गर्मी का शिकार हो गया है। सुखना लेक में जल की मात्रा लगातार कम हो रही है। इसकी वजह से यहां आने वाले पर्यटक मायूस नजर आ रहे हैं.

Chandigarh Sukhna Lake: चंडीगढ़ की पहचान बनी सुखना लेक पानी लगातार घटता जा रहा है। बढ़ती गर्मी के बीच पानी की कमी से सुखना लेक लगातार सूखता जा रहा है। लेक अच्छी बारिश का इंतजार कर रहा है ताकि पानी का स्तर फिर उसी स्थान पर आ जाए। चंडीगढ़ शहर के खूबसूरत इलाकों में से एक सुखना लेक भी है। इसके किनारे कुछ पल बिताने के लिए लोगों का हुजूम अक्सर यहां नजर आता है.

बढ़ती गर्मी के कारण सूख रहा सुखना लेक का पानी

बारिश हिमाचल प्रदेश की शिवालिक पहाड़ियों की तलहटी में बनी सुखना लेक में जल का मुख्य स्रोत है। पिछले कुछ दिनों से शहर में अत्यधिक गर्मी रही है। लेकिन अभी बारिश का कोई अता पता नहीं है। इस वर्ष अभी तक बहुत कम बारिश हुई है। जोरदार गर्मी में झील का पानी गर्म होकर उड़ रहा है। इससे जल स्तर निरंतर गिर रहा है। अगर आने वाले दिनों में बारिश नहीं हुई तो सुखना लेक का पानी और कम हो जाएगा।

Sukhna Lake: चंडीगढ़ की सुंदर सुखना लेक भी गर्मी का शिकार हो गई है, क्योंकि जलस्तर लगातार घट रहा है

22 जून तक चंडीगढ़ में प्री-मानसून की संभावना

चंडीगढ़ का तापमान इन दिनों लगातार बढ़ता जा रहा है। 14 जून तक मौसम विभाग ने जलवायु परिवर्तन का अलर्ट जारी किया है। इस समय तेज लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि चंडीगढ़ में 20 जून तक इसी तरह का तापमान रहने वाला है। इसके बाद 22 जून तक प्री-मानसून बारिश होगी।

22 जून से प्री-मानसून बारिश से तापमान में कुछ गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद 28 जून से मानसून शुरू होगा। तब चंडीगढ़ और उसके आसपास के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। साथ ही अच्छी बारिश होने से सुखना लेक फिर से पानी से गुलजार हो सकती है

Related Articles

Back to top button
दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024] मेथी के बीज के 7 फायदे गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 ड्रिंक्स S नाम वाले लोगों का स्वभाव Holi 2024 Date Upcoming Indian movies 2024
दिल्ली में सबसे अच्छे मानसून दृश्यों वाले 7 कैफ़े करी पत्ते के 10 स्वास्थ्य लाभ बिग बॉस ओटीटी 3 प्रतियोगियों की सूची जून-जुलाई 2024 में रिलीज़ होगी 10 सडेजडेजर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज़ भारत का सबसे बड़ा चाय उत्पादक [2024]