नई दिल्ली
बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही एक फिल्म 14 साल बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म ने टॉप 10 लिस्ट में जगह बना ली और धीरे-धीरे टॉप फिल्मों को पीछे करने के लिए आगे बढ़ रही है।
यह एक साई-फाई एडवेंचर ड्रामा है। कहानी एक रहस्यमयी आइलैंड की है, जहां वह अपने दादा को बचाने के लिए जाता है। यह आइलैंड रहस्यों से भरा है और जल्द ही पानी में समाने वाला है। फिल्म के कई सीन्स हैरान करते हैं। कहानी दिलचस्प है और आपको जरा भी बोर नहीं होने देगी।
ओटीटी पर छाई 14 साल पुरानी फिल्म
यह एक हॉलीवुड फिल्म है जो सिर्फ 1 घंटे 33 मिनट की है। फिल्म 14 साल पहले बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसा छापा था। अब यह फिल्म डेढ़ दशक के बाद ओटीटी पर धमाल मचा रही है।
हिट फिल्म की थी सीक्वल
यह फिल्म है ब्रैड पेटन निर्देशित 'जर्नी 2: द मिस्टीरियस आइलैंड' (Journey 2: The Mysterious Island)। 2012 में रिलीज हुई यह फिल्म, 2008 की 'जर्नी टू द सेंटर ऑफ द अर्थ' की सीक्वल है। फिल्म में ड्वेन जॉनसन, माइकल केन, जोश हचरसन, वैनेसा हजेंस, लुइस गुजमैन और क्रिस्टिन डेविस ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी टीनएजर शॉन एंडरसन (जोश हचरसन) और उनके सौतेले पिता हैंक (ड्वेन जॉनसन) की है जो एक कोड वाले डिस्ट्रेस सिग्नल का पीछा करते हुए दक्षिण प्रशांत महासागर के एक रहस्यमयी और अनजान द्वीप पर पहुंच जाते हैं। वहां एक लोकल हेलीकॉप्टर पायलट और उनकी बेटी भी उनके साथ शामिल हो जाते हैं। द्वीप के डूबने से पहले वे शॉन के वहां फँसे हुए दादाजी को बचाने की होड़ में लग जाते हैं।
किस ओटीटी पर है जर्नी 2?
यह फिल्म 2012 की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी। फिल्म की सफलता के बाद आज 14 साल बाद यह ओटीटी पर धमाल मचा रही है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है। इसे इंडिया में भी धड़ल्ले से देखा जा रहा है।

विजय देवरकोंडा ने रश्मिका मंदाना के लिए जताया प्यार, ट्रोलर्स को कहा- ‘बाकी सब भाड़ में जाओ’
2 करोड़ की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 451 करोड़ कमाए, 80 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल
‘लव गिल को फंसाया गया’ विवाद पर मचा बवाल, काम्या पंजाबी और मनु पंजाबी ने स्काउट-काशवी पर उठाए सवाल
गोविंदा का छलका दर्द, बोले- ‘आपका नसीब चुराने के लिए लोग आपकी स्त्री चुरा लेते हैं’